शाकम्भरी बोर्ड का हुआ गठन किसको क्या दायित्व मिला जानिए …

रामकुमार पटेल बने शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष
बोर्ड /परिषद में मिला स्थान
बहुप्रतीक्षित शाकंभरी बोर्ड का हुआ गठन.. जैसा कि पूर्व से ही तय था कि शाकंभरी बोर्ड का अध्यक्ष और सदस्य मरार समाज से ही होगा ।
सरकार ने अंततः शाकंभरी शाकंभरी बोर्ड का गठन कर युवा ह्रदय सम्राट रामकुमार पटेल भैंसों (पामगढ़ )वाले को शाकंभरी बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए.. दुखवा पटेल दुर्ग , हरी पटेल कवर्धा , अनुराग पटेल कोंडागांव और पवन पटेल दुर्ग को बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया
इसी तरह कृषि कल्याण परिषद में नंद कुमार पटेल रायपुर , भगवानसिंग पटेल लोहारा (कवर्धा )और खम्हन पटेल कोरबा को परिषद सदस्य के रूप में स्थान मिला है
एवं राजू पाटिल ग्राम मिनमिनिया बने केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के निज सचिव
शाकंभरी बोर्ड अध्यक्ष और सभी सदस्यों को तथा कृषक कल्याण परिषद में सदस्य के रुप में स्थापित हुए।
मरार समाज की उपलब्धि के साथ-साथ संगठन की शक्ति के रूप में देखना चाहिए.. त्याग , समर्पण और संगठन में बड़ा बल होता है ।
साथियों अपने दल के प्रति त्याग और समर्पण तथा मरार समाज के वर्तमान संगठन शक्ति ने संयुक्त रूप से मिलकर हमारे समाज को यह सफलता दी है अब हमें और भी संगठित होकर अपनी संगठन शक्ति को बढ़ाकर आने वाले समय में अपनी पहचान बढाने और सरकार में अपना स्थान पाने के लिए त्याग , समर्पण की आवश्यकता है , ताकि मरार समाज सभी क्षेत्रों में अपना वर्चस्व बनाते हुए उज्ज्वल भविष्य की स्थापना कर सके
परिषद में नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं
आभार व्यक्त करने पहुचे विजय पाटिल प्रदेशाध्यक्ष सीता राम पटेल जिला अध्यक्ष कबीरधाम ,राजू पटेल जिलामहामंत्री ,फिरत पटेल ,अशोक पटेल ,रामचंदपटेल ब्लॉक अध्यक्ष लोहारा रामकुमार पटेल रिधराम पटेल ,रामाधार पटेल ,शम्भू पटेल, सुरेश पटेल,अश्वनी पटेल, फुलदास ,शंकर पटेल मीडिया प्रभारी, एवं समाज के युवा बुजुर्ग सियान भारी संख्या में उपस्थित हुये



