अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलाब्रेकिंग न्यूज

नाबालिक लड़की, अपहरण करता पुलिस के गिरफ्त मे।

20/07/2021/ दुर्ग प्रार्थी परसादी कोठारी ग्राम महमरा चौकी अंजोरा जिला दुर्ग (छ0ग0) की नाबालिग लड़की दिनांक 15/07/2021 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 279 / 21 धारा 363,366,376, पास्को एक्ट भादवि कायम अनाचार का आरोपी 72 घंटे में रायसेन म.प्र. से गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण गंभीरता को देखते हुये। पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में व अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग व नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी अंजोरा देवशरण सिंह के नेतृत्व में उक्त नाबालिग को सुरक्षित बरामद करने व आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। साइबर सेल भिलाई की इनपुट पर आरोपी का लोकेशन औद्योगिक क्षेत्र थाना सतलापुर जिला रायसेन म. प्र. प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी अंजोरा द्वारा अपनी टीम के साथ म.प्र. रायसेन रवाना होकर उक्त लोकेशन सुबह 08.00 बजे रेड कर नाबालिग अपृहता को सकुशल बरामद कर उनके पिता के सुपुर्द किया गया। संदेही आरोपी को चौकी अंजोरा लाया और पूछताछ किया गया। जिन्होने उक्त नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर ट्रेन से औद्योगिक क्षेत्र थाना सतलापुर जिला रायसेन म.प्र ले जाकर एक किराये के मकान में रखकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने की बात कबुलने पर आरोपी को आज दिनांक 20/07/2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया है।

आरोपी सोनू चौधरी पिता लखन लाल चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी पिपरिया करणसिंग थाना, बरेली जिला 20 / 07 / 2021 रायसेन म.प्र. हाल राहुल नगर वार्ड 18 औद्योगिक क्षेत्र थाना सतलापुर जिला रायसेन म.प्र.

Related Articles

Back to top button