अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

युवा कांग्रेस के खिलाफ FIR दर्ज हुआ: नौकरी लगाने के नाम पर किया धोखाधडी

 

 

20 जुलाई 2021| दुर्ग  जिले के युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद की धोखाधडी मामला कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। मो. शाहिद के खिलाफ एक और एफ आई आर  दर्ज किया गया | इस बार भिलाई नगर कोतवाली में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया | इससे पहले खुर्सीपार में एक और मामला पंजीबद्ध हो चुका है।  मो. शाहिद के खिलाफ यह दूसरा मामला है जिसमें धारा – 420 लगी है।

भिलाई नगर कोतवाली में शाहिद के सहयोगी रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित जैन ने शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच की। इसके बाद मामले में एफ आई आर दर्ज की गई है।

एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने बताया कि शाहिद के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद भिलाई कोतवाली में धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया | मामले की जांच जारी है। अमित जैन ने शाहिद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि शाहिद ने निजी काम के लिए साल 2016 में 11 लाख रुपए लिए थे, जिसे वापस नहीं किया है।

भिलाई के खुर्सीपार निवासी अश्वनी कुमार कौशल, संतोषी पारा कैंप, भूपेन्द्र कुमार देवांगन ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता मोहम्मद शाहिद और जुल्फिकार ने नौकरी लगाने के नाम पर साल 2016 में 5,35,000 रुपए लिए | बताया गया था कि छत्तीसगढ़ व्यापमं द्वारा छात्रावास अधीक्षक के पद पर नौकरी लगेगी। चार साल बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी और न रुपए लौटा रहे |

Related Articles

Back to top button