नाबालिग का अपहरण कर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला 1 साल बाद हुआ गिरफ्तार

|20 जुलाई 2021 | मोहन नगर पुलिस ने सोमवार को नाबालिग का अपहरण और शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले जयदेव सोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 12 मार्च 2020 को आरोपी 16 वर्षीय नाबालिग का अपहरण करके अपने साथ ले गया था। अगले दिन नाबालिग के परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस नाबालिग और आरोपी की तलाश कर रही थी। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में छिपा हुआ है।
पुलिस पहुंची तो आरोपी और नाबालिग दोनों घर में मिल गए। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब किया और परिजन को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक नाबालिग से आरोपी ने शादी कर ली थी। नाबालिग का सात माह का बच्चा भी है। पुलिस ने नाबालिग के बयान के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366,376 और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की। इस पूरे मामले में पुलिस की जांच अब भी जारी है।



