अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मसुकमा जिला

नक्सलियों द्वारा सात युवकों का किया गया अपहरण, छुड़ाने गए गांव के चार लोग भी वापस नहीं लौटे:

सुकमा | 20 जुलाई 2021|  जिले में नक्सलियों द्वारा सात युवकों को अपहरण करने की खबर है, अगवा सभी युवक जगरगुंडा के कुंदेड़ गांव के बताए जा रहे हैं, नक्सलियों द्वारा 18 जुलाई को अगवा किए जाने की खबर है. वहीं युवकों को छुड़ाने गए गांव के चार लोग भी वापस नहीं लौटे हैं, सूत्रों का कहना है कि नक्सलियों ने युवकों को पुलिस में भर्ती होने का शक जताया है, इसलिए सभी का अपहरण कर लिया गया है, मामले की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, पुलिस का कहना है कि मामले की ऐसी सूचना है, लेकिन अभी तक इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है|

एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, लेकिन किसी भी थाने में शिकायत दर्ज नहीं हुआ है | फिलहाल गांव में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी भेजी जाएगी |

Related Articles

Back to top button