बार-बार ठप हो रही बिजली सप्लाई:लो वोल्टेज की समस्या, ग्रामीणों ने की कुरिष्टीकुर में सब स्टेशन की मांग

जिले में एक बार फिर से बिजली की समस्या गहराने लगी है। शहर में बार बार बिजली सप्लाई ठप हो रही है तो ग्रामीण इलाको में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। शहर के निकट ही कोकपर व उस इलाके के गांव में लो वोल्टेज की समस्या से पिछले कई दिनों से बनी हुई है। ग्रामीणों के पूर्व में हुए प्रदर्शन के बाद विभाग ने अस्थाई रूप से व्यवस्था बना दी थी। लेकिन अब फिर से वही समस्या है। जिसके चलते कोकपुर व उसके आसपास के कई गांव के लोग सोमवार को जिला कार्यालय पहुंच समस्या दूर करने व कुरिष्टीकुर में सब स्टेशन लगाने की मांग की।
ग्रामीणाें ने बताया कि इलाके में पिछले एक माह से लोवोल्टेज की समस्या है। जिससे ग्रामीण तो परेशान हैं ही साथ ही किसानों की समस्या भी बढ़ती जा रही है। बारिश नहीं होने से इलाके के किसान सिंचाई के लिए बार पर निर्भर हैं लेकिन लो वोल्टेज के कारण पंप भी नहीं चल रहे हैं। बािरश नहीं होने के कारण उमस व गर्मी ने बेचैन कर दिया है। लो वोल्टेज के कारण पंखा कुलर भी नहीं चलता है। जिससे और परेशानी बढ़ गई है। शाम को लाईट ठीक से नहीं जलती। ग्रामीणों ने बताया समस्या को देखते हुए इलाके के सभी ग्राम पंचायतों ने सहमति दी है क कुरिष्टीकुर में एक सब स्टेशन का निर्माण कराया जाए। ताकि इलाके की यह समस्या दूर हो सके।
कुरिष्टीकुर में सब स्टेशन लगने से ग्राम पंचायत कोकपुर, मांदरी, साल्हेभाट, किरगापाटी, मोदे, पीढ़ापाल, कानागांव, मुरागांव, भैंसगांव, टोंडामरका, बुधियारमारी, इमलीडीही, कमकाकुडुम, सुरेली, डोमाहर्रा, कोलियारी, आलबेड़ा, वर्चेगोंदी, तुलतुली, धनतुलसी, मर्रापी, कलमुच्चे, बारदेवरी, खमदोढ़गी में इसका लाभ मिलेगा। मांग करने जिला पंचायत सदस्य नरोत्तम पटोदी, सरपंच संघ अध्यक्ष प्यार सिंग मंडावी, इश्वर कावड़े, जगदीश सोनी, देव कुमार जैन, चुनेश्वर जैन, हीरबाई, छन्नुराम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे।



