अपना जिलाकोरबा जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्म

नाबालिक बालिका को अपहृता द्वारा छुड़ाने में पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग बालिका को अपहरण करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

कोरबा 19 जुलाई 2021 | कोरबा पुलिस ने नाबालिग का अपहरण करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है 29 जून 2021 को रात्रि 07 बजे 13 साल की नाबालिक लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोरबा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया | नाबालिग के अपहरण के मामले को गंभीरता से लेते हुए कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल सर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर द्वारा मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए तत्काल ही एसडीओपी कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन और टी आई कटघोरा लखन पटेल के विशेष निगरानी में टीम गठित किया गया और शीघ्र ही आरोपी की पता तलाश कर नाबालिक अपहृता को दस्तयाब करने के लिए निर्देशित किया गया था।

उक्त निर्देश के पालन और मामले की संवेदशीलता को देखते हुए बहुत ही गंभीरता के साथ विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान पूछताछ, पतासाजी तकनीकी साख्य और तथ्यों से यह बात सामने आया कि संदेही द्वारा बहला फुसला कर बालिका को दीगर प्रान्त अपरहण कर झारखंड ले जाया गया है । उक्त तथ्यों की पुष्टि होंने पर शीघ्र ही टीम दीगर प्रांत जाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त किया गया और शीघ्र टीम दीगर प्रान्त भेजी गई।

साइबर सेल टीम के द्वारा लगातार आरोपी की पतासाजी एवं लोकेशन प्राप्त कर उस लोकेशन के आधार पर टीम झारखंड डाल्टन गंज जिला रवाना हुआ। टीम द्वारा आरोपी को घेरा बंदी करके पकड़ा गया और अपहृता को उसके चंगुल से छुड़ाया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर नाबालिक बालिको को बहला फुसला के डाल्टन गंज झारखंड ले जाना स्वीकार किया और अपना जुर्म कबूल किया। आज आरोपी से पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किये जाने पर एवं पर्याप्त सबूत पाए जाने पर न्यायिक अभिरक्षा पर उपजेल कटघोरा जेल दाखिल कराया गया।

आरोपी की धड़पकड़ और दीगर राज्य जाने वाले टीम में जटगा चौकी प्रभारी ए एस आई  संतराम सिन्हा, ए एस आई  अफसर खान चौकी जटगा, आरक्षक 480 रविन्द्र मरावी, आरक्षक 630 संजय खुटें एवं सायबर के टीम का महत्व पूर्ण योगदान रहा। विदित हो कि आदरणीय पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल सर द्वारा प्रत्येल प्रकरण को शीघ्रता पूर्वक निकाल हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है और विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों, वरिष्ठजनों के विरुद्ध किसी भी अपराध में प्राथमिकता के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी और विधिसम्मत कार्यवाही करने सभी थाना, चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है |

Related Articles

Back to top button