अघोषित बिजली कटौती से परेशान,युवा मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल बोड़ला द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर के निर्देशानुसार और भाजयुमो जिला अध्यक्ष ठाकुर पीयूष सिंह और मंडल अध्यक्ष बरसाती वर्मा के मार्गदर्शन में अघोषित विद्युत कटौती के लिए अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री अरविंद वर्मा ने बताया कि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आने के लिए अपने घोषणा पत्र में बिजली बिल हाफ करने की वायदा की थी परन्तु जब से सरकार बनी है तब से बिजली बिल हाफ तो नहीं हुआ परन्तु बिजली कटौती कर बिजली हाफ हो गया है , आज मुश्किल से 8-10 घंटा ही बिजली ही रहता है
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमित वर्मा ने बताया कि आज किसान अघोषित बिजली कटौती के कारण त्रस्त है इस कटौती के कारण फसल भी क्षतिग्रस्त हो रहा है और ट्रांसफार्मर खराब होने की स्तिथि में 1-2 माह में भी ट्रांसफार्मर किसानों को उपलब्ध नहीं हो पा रहा है , लो – वोल्टेज की समस्या के कारण मोटर पंप नहीं चल पा रहा है ।
उक्त कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री राजेश साहू, मंडल उपाध्यक्ष काशीराम उइके, भाजयुमो जिला सह कोषाध्यक्ष सुनील मानिकपुरी , जिला कार्यकारिणी सदस्य संदीप गुप्ता , प्रताप धुर्वे, नीलेश चंद्रवंशी , संजय वर्मा , चंद्रिका निर्मलकर, शिवम् , यश धुर्वे , उपस्थित रहे।



