एस पी प्रफुल्ल संवेदन शील नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा…ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर दिए उचित निराकरण के दिए निर्देश

धमतरी |19 जुलाई 2021| इसी प्रकार ग्राम गोजी में 17 जुलाई 2021 को गांव एवं क्षेत्र के सरपंच, उपसरपंच, पंच गण, ग्राम प्रमुख एवं कोटवारों की भव्य बैठक आयोजित कर पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर की उपस्थिति में सभी को संबोधित किया। इस दौरान मुख्य रूप से शराबखोरी, जुआ-सट्टा की रोकथाम, आपसी वैमनस्यता एवं क्षेत्र में पूर्णतः शांति व सौहार्दमय वातावरण एवं साइबर ठगी संबंधी अपराधों की जानकारी देकर उसकी रोकथाम तथा पूर्णतः कानून व्यवस्था कायम रखने हेतु एवं आपसी सामंजस्य तथा प्रेम भाव बढ़ाने हेतु अति महत्वपूर्ण सुझाव एवं समझाएं दी गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को असामाजिक कृत्यों शराबखोरी, जुआ-सट्टा से दूर रहने एवं ऐसी गतिविधियों पर प्रतिबंध कायम करने हेतु चर्चा कर उनकी कठिनाईयों व समस्याओं को सुना गया तथा मौके पर ही निराकृत किया गया। ग्राम गोजी में सरपंच थानेश्वर तारक के सौजन्य से उक्त आयोजित की गई। इस बैठक में उनके विशेष प्रयास से एक क्षेत्र में समुदायिक पुलिसिंग, जनसेवा तथा अपराधों की रोकथाम, आपसी प्रेम भाव बढ़ाने की अनूठी पहल की गई, जिसके लिए समस्त छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग उनका आभारी रहेगा।
दोनों परिचर्चा बैठक में उपस्थित ग्रामों के पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से सुझाव एवं कठिनाईयां भी सुनी गई तथा मौके पर उसका समुचित निराकरण किया गया।



