विरोध प्रदर्शन:जोगी कांग्रेस ने जलाया केंद्र व राज्य सरकार का पुतला

पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस की बढ़ती महंगाई को लेकर सहसपुर लोहारा के बस स्टैंड में जोगी कांग्रेस ने रविवार को धरना प्रदर्शन किया। केंद्र व राज्य सरकार का पुतला जलाया। इस दौरान जोगी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी ने कहा कि कांग्रेस दिखावे की राजनीति कर रही है। वास्तव में सरकार को प्रदेश की जनता की फिक्र नहीं है।
अगर होती तो राज्य में लगने लगने वाला डीजल-पेट्रोल के टैक्स में कटौती करती। जोगी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी ने कहा कि महामारी के दौरान मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 2.74 लाख करोड़ रुपए वसूले।
जोगी कांग्रेस की ओर से सहसपुर लोहारा के बस स्टैंड में बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल के दाम में बेतहाशा वृद्धि पर केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन किया। जल्द पेट्रोल व डीजल की महंगाई पर रोक लगाने मांग की। प्रदर्शन में गजेंद्र मरकाम, गणेश पात्रे, इशाक खान, बिहारी पटेल, रंजीत वर्मा, आफताब खान, खिलेशकांत, सुखचंद आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस के प्रदर्शन में आगे साइकिल, पीछे पेट्रोल फूंकते वाहन होते हैं
जिला उपाध्यक्ष आशीष ठाकुर और ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सोनी ने कहा कि जनता परेशान हैं। कबीरधाम जिले में 100 रुपए के पार पेट्रोल बिक रहा है। मोदी और बघेल सरकार दोनों जनता की भावनाओं से खेल रहे है। कांग्रेस के प्रदर्शन में आगे साइिकल और पीछे डीजल, पेट्रोल फूंकते हुए चारपहिया गाड़ी होती है।



