अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

मारपीट के 4 आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल फोन लूटकर हुए थे फरार

नेवई/19 जुलाई 2021/ 18 जुलाई 2021 को प्रार्थी प्रेमप्रकाश देशलहरे पिता सुकालू राम देशलहरे उम्र 19 साल तिलोदा थाना रनचिराई जिला बालोद ने काम से उतई आया हुआ था एवं सीआई.एस.एफ. ग्राउंड उतई में अपने महिला मित्र के साथ बैठा हुआ था तभी 04 अज्ञात व्यक्ति 02 मोटर साइकिल में सवार होकर उनके पास आकर मोबाईल को छीन कर मोटर साइकिल की चाबी मांगने लगे जिसे मना करने पर आरोपियों ने हाथापाई कर मौके से फरार हो गये थे कि प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 254 / 2021 धारा 394 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान थाना प्रभारी उतई नवी मोनिका पाण्डे के नेतृत्व में थाना उतई स्टाफ द्वारा अज्ञात आरोपियों का पता तलाश दौरान आरोपीगण (01) यशवंत साहू पिता बलीराम साहू उम्र 29 साल (02) गोविंद राउत पिता संतोष राउत उम्र 24 साल, (03) ओमप्रकाश धनकर पिता नेतराम धनकर उम्र 22 साल एवं (04) संजय यादव पिता देवलाल यादव उम्र 30 साल नेवई बस्ती थाना नेवई  जिला दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया | प्रार्थी से लूट किये हुये मोबाईल विवो कंपनी की कीमत 12500 रु. एवं घटना प्रयुक्त मोटर सायकल होण्डा साईन सीजी 07 बीव्ही 1394 कीमत 70000 रु. एवं मोटर सायकल स्प्लेण्डर हिरो सी. जी. 07 ए.जेड. 6591 कीमत 40000 रू० जुमला कीमत 122500 रू. को आरोपियों से जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया हैं|

Related Articles

Back to top button