अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलाविविधस्थानीय समाचार

पुलिस के गिरफ्त में आया गांजा तस्कर,आरोपी के कब्जे से 1.240 कि. ग्रा. गांजा बरामद

दुर्ग 18 जुलाई 2021। एस पी प्रशांत अग्रवाल (भापुसे) पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में संजय ध्रुव (रापुसे) अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग एवं विवेक शुक्ला (रापुसे) नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में मादक पदार्थों की अवैध कारोबार तस्करी व बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में थाना प्रभारी मोहन नगर बृजेश कुशवाहा के नेतृत्व में 18 जुलाई 2021 को मुखबिर से मिली सूचना कि साहू किराना स्टोर के पास बाम्बे आवास उरला दुर्ग में अवैध मादक पदार्थ गांजा का अवैध रूप से बिक्री किये जाने की सूचना को गम्भीरता से लेते हुए थाना मोहननगर पेट्रोलिंग पार्टी हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। पुलिस की घेराबंदी को भांप कर मौके से एक व्यक्ति भाग रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम जगतार उर्फ रेशम सिंह सरदार पिता सुरेन्द्र सिंह उम्र 28 साल निवासी ब्लाक नंबर 53 बाम्बे आवास उरला दुर्ग का रहने वाला बताया जिसके कब्जे थैला से 1 किलो 240 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत करीब 11,000 रूपये एवं नगदी बिक्री की राशि 230 रूपये जुमला 11,230 रूपये को बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरूद्ध अपराध सदर धारा 20 ख, 27 क नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जिसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।

Related Articles

Back to top button