अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार
गैंगस्टर संजय बिहारी गिरफ्तार, 3 महीने से चल रहा था फरार

दुर्ग 18 जुलाई 2021। गैंगस्टर संजय बिहारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि दुर्ग जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव के निर्देशन में दुर्ग जिले के गुंडा बदमाशों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना मोहन नगर क्षेत्र के कुख्यात बदमाश संजय बिहारी, जो कि थाना मोहन नगर के अपराध क्रमांक 91/2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का फरार आरोपी था, उसे शनिवार को मुखबीर की सूचना पर सीएसपी दुर्ग विवेक शुक्ला के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए दीपक नगर से गिरफ्तार किया। संजय बिहारी के खिलाफ थाना मोहन नगर एवं अन्य थाना क्षेत्र में 15 से अधिक अपराधिक प्रकरण एवं 20 प्रतिबंधक कार्यवाही है। वर्तमान में उसके द्वारा दीपक नगर स्थित हॉटल एवं बार का संचालन किया जा रहा था ।



