अपना जिलाजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

जुआ, सट्टा, शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, सटोरिया को पुलिस ने धर दबोचा

18 जुलाई 2021| थाना धमधा पुलिस के द्वारा जुआ, सट्टा, शराब के विरुद्ध अभियान कार्यवाही के तहत धमधा थाना प्रभारी, निरीक्षक बिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना धमधा स्टाफ के जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम नंदवाय तालाब के पास बरगद झाड़ के पास आम जगह पर रुपये पैसा का दाव लगाकर सट्टा खिला रहा था जिसे धमधा पुलिस टीम के प्रधान आरक्षक यशवंत सिंह, दिनेश हरिया द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर आरोपी राजकुमार बघेल पिता स्व० सहेतरू राम बघेल उम्र 45 पता पोटिया रोड कुंदरापारा दुर्ग, थाना दुर्ग, जिला दुर्ग को पकड़े, मौके पर आरोपी के पास से नगदी रकम 990 रुपये, सट्टा पट्टी एवं एक डाट पेन को मुताबिक जती पत्रक के मौके पर जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का परित पाये जाने से अपराध क्रमांक 110/2020 धारा 4(क) जुआ एक्ट प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

Related Articles

Back to top button