अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

चाकू लहराते युवक पकड़ाया

भिलाई/ 16 जुलाई 2021/ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं तत्काल संज्ञान लेने के आदेश पर अति पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर थाना प्रभारी सुपेला के मार्गदर्शन में सूपेला पुलिस के द्वारा मुकीम उर्फ मुकीमुद्दीन पिता हकीमउद्दीन उम्र 36 साल सा० फरीद नगर निजामी चौक सुपेला के द्वारा किसी घटना को अंजाम देने के लिये धारदार चाकू को लहराते हुये लोगों को भयभीत कर रहा है कि सूचना पर सुपेला पुलिस के द्वारा मौके पर तत्काल पहुंचकर आरोपी मुकीम को पकड़ा गया । जिसके पास से हथियार रखने के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं मिला। आरोपी काफी बदमाश किस्म का है। इसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 550/2021 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर 16 जुलाई 2021 को गिरप्तार कर आरोपी को जेल भेजा गया हैं।

Related Articles

Back to top button