छत्तीसगढ़ विशेष

केस दर्ज:बालिका के इलाज में लापरवाही जांच के बाद डाॅक्टर पर केस दर्ज

करीब 7 माह पहले शहर के प्राइवेट अस्पताल में किए गए इलाज के बाद एक बालिका की बाद में हुई मौत के मामले में जांच रिपोर्ट आने पर पुलिस ने डाॅक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में डाॅ. राकेश जायसवाल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनके खिलाफ प्रतापपुर निवासी अमरेश दुबे ने शिकायत की थी। वे पुलिस विभाग में पदस्थ हैं। प्रार्थी की 9 वर्षीय बेटी की तबीयत खराब होने पर शहर के प्राइवेट हाॅस्पिटल में बेटी को दिसंबर 2020 में भर्ती कराया था।

बच्ची का इलाज डाॅ. राकेश जायसवाल कर रहे थे। बच्ची को ब्लड चढ़ाने के बाद उसकी तबीयत और खराब होने लगी और शरीर काला पड़ गया। इससे बच्ची को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन बच्ची को रांची ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यहां डाॅक्टरों ने बताया कि गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने से तबीयत बिगड़ी गई। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button