बिलासपुर जिला

आरोग्य अभियान:अभाविप ने कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गुरु घासीदास विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ता जतन के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इस मुहिम के साथ ही केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए की जाने वाली तैयारी के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। जतन आरोग्य अभियान के अंतर्गत अभाविप के कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

तखतपुर के पकरिया गांव में अभाविप की टीम ने जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले ग्रामीणों को तीसरी लहर से बचाव के उपाय बताते हुए सारी नकारात्मक धारणाओं से बचने कहा। महामारी की तीसरी लहर के आने से पहले ग्रामीण इलाकों में इसकी तैयारियों की आवश्यकता बताई। ताकि इससे कम से कम नुकसान हो। जतन के द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की टीम छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला रही है।

इसके साथ ही अभाविप के विद्यार्थियों ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों के प्रवेश प्रक्रिया पर प्रकाश डालने और प्रवेश के नियमों को विद्यार्थियों तक पहुंचाने के मुहिम की शुरुआत की। तखतपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में अमन कुमार ने इस मुहिम की नींव रखी। इस कार्यक्रम के संयोजक मोहन पांडे रहे।

Related Articles

Back to top button