कबीरधाम विशेषट्रेंडिंग न्यूज़सियासत

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री भावना बोहरा ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान, कहा हमें उनपर गर्व है

कोरोना काल में अपना बहुमूल्य सहयोग और समर्थन देकर लोगों की जान बचाने वाले कबीरधाम जिले के वनांचन एवं दूरस्थ क्षेत्र ग्राम कुकदूर, पांडातराई एवं पंडरिया, छिरपानी व किशुनगढ़ के १५० से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को आज भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री और कबीरधाम जिले की सभापति भावना बोहरा द्वारा सम्मानित किया गया।

इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान हमारे कोरोना योद्धाओं ने जिस समर्पण और जनसेवा की भावना से लोगों की जान की सुरक्षा के लिए कार्य किया वह अतुलनीय है। उनके इस सेवा और समर्पण भाव को हम नमन करते हैं। इसी कड़ी में हमने उनके आत्मबल को बढ़ाने के लिए विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोरोना योद्धा सेवा सम्मान के माध्यम उनके इस समर्पण भावना को नमन करने का प्रयास किया है। इसलिए दिनांक 12 जून से हमने इस अभियान की शुरुआत की जिसके तहत पहले दिन ग्राम पिपरिया, मरका, रवेली, इन्दोरी एवं बम्हनी में 100 से अधिक चिकित्सकों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अस्पताल के अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया।

भावना बोहरा ने आगे बताया कि विगत वर्ष भी भावना बोहरा द्वारा ज़िला पंचायत क्षेत्र १२ के 65 ग्रामों के लगभग 1000 से अधिक कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया था।
उन्होंने कहा कि हम सलाम करते है उन स्वास्थकर्मियों का जिन्होंने कोरोना संकटकाल में हमे सुरक्षित रखा है। आज उनकी वजह से हम अपने घरो में स्वस्थ और सुरक्षित है। हमे भी एक अच्छे नागरिक की तरह इस संकटकाल से मुक्त होने के लिए निर्देशों का पालन करना चाहिए ताकि हम और हमारे आस पास के लोग सुरक्षित रहे और सुकून से जिए। जिस प्रकार से हमारे कोरोना योद्धाओं ने कोरोना संक्रमण की विकट परिस्थिति में अपनी जान की परवाह न करते हुए हमारी सुरक्षा के लिए दिन-रात अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन किया ऐसे में हमारा भी दायित्व बनता है कि हम उनकी मेहनत का सम्मान करते हुए कोरोना से बचने के लिए जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि हमारे कबीरधाम जिले में भी कई कोरोना वारियर्स हैं जिन्होंने कोरोना संक्रमण के दौरान लगातार अपनी सेवाएं दी और जिलेवासियों की सुरक्षा व सेवा के लिए निडर व निःस्वार्थ भाव से कार्य किया है। उनके इस सेवा कार्य और अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा के लिए हम सदैव ऋणी रहेंगे। हमारी स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सेवा देने वाले स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी लोगों का सम्मान कर हम उनके द्वारा किये गए अतुलनीय कार्य को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाने का एक प्रयास किया है जिसमें जिलेवासियों की जनभागीदारी भी हमें मिल रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि हमारे इस प्रयास से उन सभी कोरोना योद्धाओं का आत्मबल एवं मनोबल बढ़ेगा जो दिन-रात हमारे व हमारे परिवार की सुरक्षा के लिए निरंतर अपनी सेवा दे रहें हैं।

भावना बोहरा ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान हुए लॉकडाउन में जब हम सभी अपने घरों में सुरक्षित थे तब कबीरधाम जिले के हमारे चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मचारी, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए हमारी सेवा व सुरक्षा के लिए मुस्तैदी से कार्य किया ताकि हम अपने परिवार के साथ सुरक्षित रह सकें। ऐसे में एक जनप्रतिनिधि होने के नाते हमारा भी यह दायित्व बनता है कि हम उनकी इस सेवाभाव का सम्मान करें। मैं सभी से अपील भी करती हूं कि शासन व प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का हम सभी कड़ाई से पालन करें एवं सामाजिक दूरी तथा मास्क का उपयोग जरूर करें।

इस अवसर पर शिवनाथ वर्मा जिला उपाध्यक्ष कवर्धा, गजपाल साहू मंडल अध्यक्ष पंडरिया, रतिराम भट्ट मंडल अध्यक्ष कुकदूर, राघवेन्द्र वर्मा मंडल अध्यक्ष रणवीरपुर, रविश ठाकुर, चन्दन कुमार सोनी, हरे कृष्णा शुक्ला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा ज़िला, युवराज ठाकुर उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, कृष्णा कुम्भकार, बसंत वाठिया, दीपक सलूजा, कल्याण सिंह, धरमपाल कौशिक, नवल किशोर पांडे, बसंत शर्मा, विशाल शर्मा, राजू तिवारी, राजू शर्मा, लाला यादव, पवन, सुमित तिवारी, अंजू शर्मा, योगेश हिरवानी, राहुल जैन, मुकेश जैन, संदीप जैन, दारासिंह राजपूत, राजू पारख, बसंत बोहरा, मुरली अग्रवाल, सत्यम अग्रवाल, नारायण साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्यगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button