अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

डायल 112 के कर्मचारियों की पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक, कर्मचारियों को प्रोत्साहित कर उत्साहवर्धन किया

18  जुलाई 2021 | संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक इवेंट पर त्वरित रिस्पॉन्स करने एवं घटना स्थल पर  तत्काल  पहुँचने के लिए निर्देशित कियाआज संध्या 05.00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम, भिलाई में पुलिस अधीक्षक, दुर्ग प्रशांत अग्रवाल द्वारा जिले में संचालित डायल 112 के कर्मचारियों की बैठक ली गयी ।बैठक में पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा डायल 112 को अति महत्वपूर्ण ईकाई होना व सभी कर्मचारियों को कार्य के दौरान संयम बरतने, इवेंट प्राप्त होने पर संबंधित स्थल पर समय पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया गया ।

इसी प्रकार डायल 112 द्वारा किये गये अच्छे कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर संबंधित कर्मचारियों को समक्ष में ही प्रोत्साहित कर इनका उत्साहवर्धन किया गया । कुछ कर्मचारियों ने कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत कराया, जिसे आवश्यकतानुसार दूर किये जाने का आश्वासन पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा  दिया गया । साथ ही सभी कर्मचारियों को संयमित व्यवहार करने के लिए  निर्देशित किया ।

 बैठक में अनंत कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, दुर्ग, डायल 112 के अधिकारी/कर्मचारी एवं सभी डायल 112 के कर्मचारी उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button