अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलाधर्मस्थानीय समाचार

सम्पत्ति संबंधि अपराधो मे पुलिस को मिली बड़ी सफलता : चोरी के मामले में आरोपी माल समेत गिरफ्तार

 

17 जुलाई 2021 | सम्पत्ति संबंधी अपराधों में आरोपियों की धर पकड व बरामदगी के संबंध में खुर्सीपार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। एसपी प्रशांत अग्रवाल द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि चोरी, लूट, डकैती जैसी घटनाओं को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकृत किया जाये| निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चंद्राकर मार्गदर्शन मे खुर्सीपार पुलिस ने एक आरोपी से चोरी की 03 मोटर सायकल बरामद किये है तथा एक अन्य नकबजनी के मामले में 24 घंटे के अंदर नकबजनी के आरोपी को चोरी किये गये मोबाइल व नगदी समेत पकड़ने में सफलता हासिल किया है।

ज्ञात हो की 12 जून 2021 को घटना स्थल प्रार्थी बृजमोहन चौधरी पिता स्व. मुखलाल चौधरी उम्र 45 वर्ष निवासी सड़क 31 खुर्सीपार की एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एच आर 8117 कीमत 40,000 रुपये चोरी हो गयी थी जिसकी रिपोर्ट दर्ज करने के उपरांत एक्टिवा व आरोपी का पता तलाश जारी था। 15 जुलाई 2021 को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति के द्वारा एक्टिवा को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है कि सूचना पर खुर्सीपार पुलिस टीम के द्वारा संदेही को पकड़ा गया। संदेही से पूछताछ करने पर अपना नाम सोनू उर्फ सत्यवान नायक पिता दुर्योधन उम्र 35 वर्ष निवासी केएलसी 36 / एफ केनाल रोड खुर्सीपार का रहने वाला बताया आरोपी के कब्जे से चोरी गई एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एच आर 8117 कीमत 40,000 रुपये को बरामद की गई पूछताछ करने पर आरोपी ने अलग अलग घटना स्थलो से 02 अन्य मोटर सायकल चोरी किया जाना कबूल किया है। जिसे छिपाकर रखना बताये जाने पर पुलिस टीम द्वारा मोटर सायकल काला रंग का पल्सर कीमत 80,000 रुपये एवं एक काला रंग का एक्टिवा बिना नम्बर कीमत 70,000 हजार रूपये जुमला कीमत 1,50,000 रुपये को बरामद कर धारा 41(1+4) जॉफी / 379 भादवि के तहत जप्त कर कार्यवाही की गई है।

इसी तरह 15 जुलाई 2021 को प्रार्थी विजय लोहार पिता जगत लोहार उम्र 42 वर्ष निवासी क्वाटर 11 एकता नगर केनाल रोड खुर्सीपार का थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 15 जुलाई 2021 को रात्रि करीबन 01.00 बजे प्रार्थी के घर के पीछे तरफ से कोई अज्ञात व्यक्ति घर के अंदर घुसकर कुलर के ऊपर रखा सैमसंग कंपनी का मोबाईल कीमत 7000 रुपये एक एयरफोन तथा दुकान के गल्ले में रखा नगदी 3,000 रूपये जुमला कीमत 10,500 रुपये की चोरी कर ले गया कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी का पता तलाश के दौरान विभिन्न सी.सी.टी.वी कैमरा खगालने के बाद मिले हुलिये अनुसार आरोपी लक्ष्मीनारायण पिता सुन्दर सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी बाबा बालकनाथ मंदिर के पास खुर्सीपार को पकड़े जिसके कब्जे से एक सैमसंग कंपनी का जे-2 मोबाइल कीमत 7000 रूपये एवं नगदी रकम 750 रुपये जप्त किया गया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाता है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक सतीश साहू, सहायक उप निरीक्षक लखन साहू, आरक्षक राकेश चौधरी, सी. प्रकाश राकेश अन्ना खुर्सीपार अपराध 238/2021 खुर्सीपार 306/2021पारा 379 भादवि 457,380 तहत

नाम आरोपी सोनू उर्फ राज्यवान नायक पिता दुर्योधन उम्र 35 वर्ष निवासी केएलसी 36 / एफ केनाल रोड खुर्सीपार, लक्ष्मीनारायण पिता सुन्दर सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी बाबा बालकनाथ मंदिर के पास खुर्सीपार, सोनू नायक पिता उम्र 35 वर्ष निवासी केएससी 36 / एफ केनाल रोड खुर्सीपार

एक एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एच आर 8117 कीमती 40,000 रुपये सैमसंग कंपनी का जे-2 मोबाईल कीमती 7000 रूपये रकम 3000 रूपये एवं एयरफ़ोन नगदी रूपये 10,500

1. एक काला रंग का पल्सर कीमती 80,000 रुपये।

2. एक काला रंग का एक्टिवा बिना नम्बर कीमत 70,000 हजार रुपये जुमला कीमत 1,50,000 रुपये।

Related Articles

Back to top button