अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्म

पांच लाख के ब्राउन शुगर के साथ एक महिला गिरफ्तार

16 जुलाई 2021| अम्बिकापुर के कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.पांच लाख रुपए के ब्राउन शुगर के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है|. महिला आरोपी के पास से 18 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त हुआ है| कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त महिला शहर के ब्रह्म पारा में ब्राउन शुगर खपाने की फ़िराक में थी. मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस ने ब्रह्म पारा में दबिश देकर महिला को गिरफ्तार कर लिया |

बता दें कि आरोपी महिला ब्राउन शुगर के मामले में ही पहले भी जेल जा चुकी है जेल से छूटने के बाद महिला ने फिर से ब्राउन शुगर की तस्करी शुरू कर दिया था | पुलिस महिला को गिरफ्तार कर इस बार फिर जेल भेजने की तैयारी में जुट चुकी है|

Related Articles

Back to top button