कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष
कवर्धा के खिलाड़ियों ने 26 गोल्ड, 22 सिल्वर ,18 कास्य पदक मेडल जीते…

छग कराते संघ की ओर से राजनांदगांव में 21 व 22 नवंबर को जूनियर राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता हुई। स्पर्धा में कबीरधाम जिले के 56 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में शानदार कराते फाइट का प्रदर्शन करते हुए कवर्धा के खिलाड़ियों ने 26 गोल्ड, 22 सिल्वर और 18 कांस्य पदक जीता है।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रेरणा सिंह राजपूत, माधुरी यादव, प्रज्ञा बंजारे, अक्षरा पवार, स्वास्ती शर्मा, मिली सोनी, आलिया शेख, उर्वी चंद्रवंशी, आध्या शर्मा, माधुरी यादव, संभावी चौधरी स्नेहल श्रीवास्तव, आर्या केशरी, अदिति मानिकपुरी समेत 26 खिलाड़ियों ने अलग- अलग आयु वर्गों में गोल्ड मेडल जीता है। बताया गया कि गोल्ड मेडलिस्ट ये सभी खिलाड़ी दिल्ली में 3 व 4 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में छग टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।



