अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

प्रमोशन के साथ ट्रांसफर करने का प्रावधान प्रमोशन पाने वाले 30 फीसदी अफसरों का होगा ट्रांसफर

भिलाई || 15 जुलाई 2021 || इस बार प्रबंधन ने ई-5 ग्रेड से ई-6 ग्रेड में प्रमोशन पाने वाले 30 फीसदी अफसरों का ट्रांसफर करने जा रहा है। इसी वजह से प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी होने के पखवाड़े भर बाद भी सूची जारी नहीं की जा सकी है। अब तक प्रमोशन के साथ ट्रांसफर करने का प्रावधान उससे आगे के ग्रेड के लिए ही था। इस बार एजीएम से डीजीएम प्रमोशन वालों के लिए प्रावधान कर दिया है।

ई-5 से ई-6 ग्रेड के लिए प्रमोशन सूची जारी होने की अटकलें बीते शनिवार से शुरू हो गई थी। बाद में सोमवार-मंगलवार तक इसके जारी होने की चर्चा होने लगी। लेकिन बीते दो दिनों में भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। सूची जारी होने में लेटलतीफी को लेकर यह जानकारी सामने आई कि इस बार एजीएम से डीजीएम प्रमोशन में 30 फीसदी का इंटर प्लांट के साथ दूसरे प्लांट भी ट्रांसफर किया जाएगा। इसके लिए सभी संयंत्रों से रिक्त पदों के साथ-साथ जहां ज़रुरत है।

Related Articles

Back to top button