अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

बहन के साथ छेड़खानी करने वाले युवक को भाई ने मारा चाकू और हुआ गिरफ्तार

बहन से छेड़छाड़ करने वाले युवक से परेशान होकर चाकू मारने वाले भाई को छावनी पुलिस ने बुधवार को पकड़ लिया है। गुरुवार को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी ने उस पर चाकू से चार वार किए थे। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात अहमद नगर कैंप 2 निवासी हसीना पिता अब्दुल कय्यूम की शिकायत पर रणजीत सिंह उर्फ सन्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज किया गया था।

प्रार्थिया हसीना ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके भाई शाहिल को मिलने बुलाया और चाकू से हमला करके फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी सन्नी की बहन के साथ शाहिल छेड़छाड़ करता था। इस बात की जानकारी जैसे ही सन्नी को लगी उसने आरोपी के साथ मारपीट का प्लान बना लिया था। इसी के तहत मंगलवार को आरोपी ने शाहिल पर चाकू से हमला कर दिया था।

Related Articles

Back to top button