जशपुर जिला

शिक्षा:डीएलएड की परीक्षा 30 से, ऑफलाइन होंगे पेपर

डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन यानी डीएलएड की परीक्षा की तारीख तय हो गई है। 30 जुलाई से परीक्षा शुरू होगी और 7 अगस्त तक चलेगी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद पहली बार ऑफलाइन मोड में एग्जाम होगा। मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा की समय-सारणी जारी की। डीएलएड प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की परीक्षा होगी। पहली पाली में सुबह 8 बजे से डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा होगी। जबकि द्वितीय वर्ष की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 1.30 बजे से होगी। कुछ दिनों में प्रवेश पत्र जारी होंगे।

Related Articles

Back to top button