अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

15 जुलाई 2021/एसपी प्रशांत अग्रवाल (भापुसे.) के निर्देशानुसार जिले मे अवैध रुप से संचालित हो रहे शराब बिक्री पर नकेल कसने के आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, संजय ध्रुव , नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर राकेश जोशी के दिशा निर्देश मे थाना प्रभारी विजय ठाकुर के नेतृत्व मे थाना भिलाई नगर क्षेत्र मे अवैध रुप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी को पकड़कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी है |

14 जुलाई 2021 को थाना भिलाई नगर मे सूचना प्राप्त हुआ | कि, सेक्टर 10 बीएसपी अस्पताल के पीछे भिलाई मे एक व्यक्ति सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी मे अपने पास अवैध रुप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है, जिसकी सूचना पर थाना भिलाई नगर से सहायक उप निरीक्षक मनोज यादव के नेतृत्व मे टीम रवाना कर रेड कार्यवाही किया, घटनास्थल सेक्टर 10 बीएसपी अस्पताल के पीछे मे आरोपी पारस उर्फ बिट्टू मंडल पिता नागेन्द्र मंडल उम्र 21 साल बजरंग चोंक रुआबांधा भिलाई के कब्जे से 34 पौवा देशी प्लेन मदिरा 2720 रुपये को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं|

Related Articles

Back to top button