पत्रकार के ऊपर झूठे आरोप लगाने को लेकर संघ ने पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन

कवर्धा । पत्रकार विषम परिस्थितियों के बीच रहकर पत्रकारिता करता है। दूसरों की बात को पूरी दमदारी से उठाकर उसका निराकरण कराने का प्रयास करता है। जहां कोई भी नहीं पहुंचता वहां पत्रकार पहुंचकर पूरे मामले को उठाता है। इसके बाद भी पत्रकार मूलभूत समस्याओं से घिरा रहता है। और उसके ऊपर बेबुनियाद झूठे इल्जाम लगाकर उनको फसाया जाता है।वर्तमान समय में कबीरधाम जिले की पत्रकारिता एक संकट के दौर से गुजर रही हैं। जिले के किसी भी व्यवसाय के माफियाओं या राजनेताओं के खिलाफ लिखने के बाद उस पत्रकार के खिलाफ झूठे गवाहों के आधार पर शिकायत करना आम बात हो गई है।ऐसे ही एक मामला बोड़ला ब्लाक के ग्राम पंचायत पोड़ी में एक पत्रकार के खिलाफ हो रही झूठी शिकायतों को लेकर बोड़ला ब्लॉक के समस्त पत्रकार के द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया ।बता दे कि पत्रकार वेद साहू ने लोगो की समस्या को अवगत कराते हुए टायर दुकान संचालक से यह बात की ट्रक जो खड़ी है आधे रोड पर उससे दुर्घटना होने की संभावना है जिसको लेकर शिकायत और कई बार किया जा चुका है लेकिन दुकान संचालक वेद साहू से विवाद हो गए और पत्रकार के ऊपर वसूली का झूठा आरोप लगाने लगे जो बेबुनियाद और गलत है कोई पत्रकार अगर लोगो की समस्या को उठा रहा है उस पर इस तरह आरोप लगाना चौथे स्तम्भ के ऊपर आघात पहुचाने जैसा है जिसका विरोध करने क्षेत्रीय पत्रकार मनोज बंजारे,आशु चंद्रवंशी, जीवन यादव,जलेश धुर्वे,पवन तिवारी,रवि निषाद,रूपलाल यादव, उत्तम चंद्रवंशी सहित और कई पत्रकार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुचे और ऐसे झूठा आरोप लगाने वालों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग किया गया।



