छत्तीसगढ़ विशेष
ट्रक अनियंत्रित:राशन से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, हताहत नहीं

जनकपुर से राशन लेकर ग्राम जुइली जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर रास्ते में पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार चालक और परिचालक बच गए। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे जनकपुर एफसीआई गोदाम से राशन का चावल लेकर कोटाडोल मार्ग में स्थित ग्राम जुइली जा रहा ट्रक क्रमांक सीजी 16 ए 1259 रास्ते में ग्राम रांपा छादा के पास विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो को साइड देने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया।



