गांजा तस्करी करते आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

14 जुलाई 2021 | पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा नशा कारोबार में लिप्त लोगों पर कार्यवाही करने के दिशा निर्देश एवं अति.पुलिस अधीक्षक (शहर) राजय ध्रुव व नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर राकेश जोशी के मार्गदर्शन । आज थाना वैशाली नगर पुलिस को 13 जुलाई 2021 को मुखबीर द्वारा सुचना प्राप्त हुई की एक संदेही व्यक्ति जिसका नाम विक्की पिता लाभ सिंह उम्र 22 साल जवाहर नगर थाना वैशाली नगर को राम नगर मक्तिधाम तालाब के पास मुखबीर की सूचना पर गवाहों के समक्ष संदेही विक्की को स्टाफ के साथ रेड किया गया एनडीपीएस एक्ट की विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी के पास एक प्लास्टिक की बाल्टी नीले कलर उपर से गुलाबी कलर के प्लास्टिक की टोकरी से ढका हुआ था|
जिसमें खुला गांजा के अलावा पांच पाउच बंधा हुआ आरोपी विक्की के द्वारा गांजा को बेचने के फिराक में था आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 160/2021धारा 20 ख व एनडीपीएस के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया जप्त शुद्ध गांजा की कीमत 15,500 रुपये है आरोपी का बड़ा भाई कुलदीप उर्फ कल्ले 03 दिन पहले ही गांजा के मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा गया था उसके जाने के बाद छोटा भाई बिक्की चोरी छिपे गाजा की बिक्री करने के फिराक में था|
जिसे थाना वैशाली नगर पुलिस के द्वारा पकड़ा गया उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल वैश्य, उनि.मोरजध्वज देशमुख, उनि कमला यादव, आर आवेश, हमत, गगनदीप गिरी की सराहनीय भूमिका रही हैं।



