अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मट्रेंडिंग न्यूज़दुर्ग जिला

अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी पुलिस के गिरफ्त मे।

13/072021/ दुर्ग एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले मे अवैध रुप से संचालित हो रहे। शराब बिक्री पर सख्त कार्यवाही के आदेश परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, संजय ध्रुव , नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर राकेश जोशी के दिशा निर्देश मे थाना प्रभारी विजय ठाकुर के नेतृत्व मे थाना भिलाई नगर क्षेत्र मे अवैध रुप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी को पकड़कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी है |
आज दिनांक 13.07.2021 को थाना भिलाई नगर मे मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि, सेक्टर 05 सड़क 46 पीपल पेड़ के पास भिलाई मे एक व्यक्ति सफेद रंग के झोले मे अपने पास अवैध रुप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है , जिसकी सूचना मिलने पर थाना भिलाई नगर से उप निरीक्षक राजीव तिवारी के नेतृत्व मे टीम रवाना कर रेड कार्यवाही किया , घटनास्थल सेक्टर 06 सड़क 46 पीपल पेड़ के पास से आरोपी विश्वजीत सिंह पिता सुमेश सिंह उम्र 21 साल निवासी सेक्टर 05 सड़क 46 क्वा. 4 आर भिलाई के कब्जे से 40 पौवा देशी प्लेन मदिरा कीमती 3200 रुपये को विधिवत जब्त कर। आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष में पेश किया गया |

Related Articles

Back to top button