अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

आपसी विवाद के चलते नाबालिक पर कार चढ़ाकर मारने का प्रयास करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार |

भिलाई/ 9 जुलाई 2021/ नाबालिक के ऊपर कार चढ़ा कर मारने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | 9 जुलाई 2021 की रात्रि करीबन 10.30 बजे प्रार्थिया कलावती शर्मा पति आर०डी० शर्मा उम्र 48 साल निवासी ईडब्ल्यूएस 319 वैशाली नगर अपने पुत्र सुजल शर्मा उम्र 16 साल के साथ कालोनी के डॉक्टर प्रसाद के यहा ईलाज कराने गई थी प्रार्थिया का लड़का डॉ. प्रसाद के घर के सामने रोड के किनारे खडा था तभी आरोपी प्रमोद विश्वाल अपनी टाटा इंडिका कार सफेद रंग की गाड़ी क्रमांक सीजी 07 एजे 2076 को तेजी से चलाता हुआ आया और रोड किनारे खड़े सुजल शर्मा के उपर कार चढ़ाने का प्रयास किया|

यदि सुजल शर्मा अपने आप को बचाकर रोड के ऊपर नही छलांग लगाता तो उसकी मौत भी हो सकती थी प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी प्रमोद विश्वाल  के ऊपर हत्या के प्रयास का मामला जांच कर विवेचना में लिया गया प्रार्थिया ने बताया की करीबन 01 माह पूर्व आरोपी प्रमोद विश्वाल  एवं उसके चाचा के द्वारा घर के सामने नाली से पानी बहने के विवाद पर प्रार्थिया एवं उसके लड़के के साथ मारपीट किया था दोनो चाचा एवं भतीजे के चालान पेश किया गया था उसी बात से आरोपी के द्वारा रंजिश रखते हुए प्रार्थिया के नाबालिक पुत्र के ऊपर कार चढ़ा कर मारने का प्रयास किया गया है जिससे वह बाल बाल बच गया आरोपी प्रमोद विश्वाल को कोहका हाउसिंग बोर्ड से पुजा ओझा नामक महिला के घर से गिरफ्तार किया गया है|

गिरफतारी के दौरान पूजा ओझा के द्वारा गलत जानकारी दी गई की आरोपी प्रमोद विश्वाल घर पर नहीं है। तहसीलदार योगेंद्र वर्मा की उपस्थिति में महिला बल के साथ पुजा ओझा के घर का ताला खोलवाकर जब आरोपी की तलाश घर के अंदर की गई तो काफी देर तलाश करने के बाद भी आरोपी का पता नहीं चला तो कमरे के अंदर रखे दीवान को जब खोलवाकर चेक किया गया तो आरोपी दीवान के अंदर गिरफ्तारी के डर से छुपकर लेटा हुआ था जिसे मौके से आरोपी प्रमोद विश्वाल पिता बानी चरण विश्वाल उम्र 54 साल सेक्टर 04 क्वाटर नंबर 11 ए सड़क नंबर 8 को गिरफ्तार किया गया आरोपी के कब्जे से घटना प्रयुक्त कार सफेद रंग की टाटा इंडिका गाड़ी क्रमांक सीजी 07 एजे 2076 तथा एक मोबाइल फोन सैमसंग कंपनी किमत 15,000 रू जुमला किमती 3,15,000 रू आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया | आरोपी के विरुद्ध विवेचना जारी है|

पुलिस अधीक्षक,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक  के निर्देश पर थाना प्रभारी वैशाली नगर गोपाल वैय, उनि कमला यादव, सउनि० सुरेश पांडेय उनि० संगीता एवं उनकी रक्षा टीम व थाना वैशाली नगर के आर० के० 596, 954, 1566 1425 706 की आरोपी की गिरफतारी में सराहनीय भूमिका रही है|

 

Related Articles

Back to top button