अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलाधर्मस्थानीय समाचार

6 साल पुराने प्रकरण के फरार आरोपीयों को किया गिरफ्तार

13 जुलाई 2021/ थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 482/2015 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में दुर्ग पुलिस द्वारा 25 पेटी गोवा शराब जप्त किया गया| मौके पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था तथा अन्य 04 आरोपी मौके से फरार हो गये थे जिन्हें 2015 से लगातार पतासाजी किया जा रहा था कि वरिष्ठ अधिकारीयों के द्वारा पुराने एवं फरार आरोपियों की गिरफतारी अभियान के तहत 03 आरोपीगण (01) कपिल अग्रवाल पिता राज कुमार अग्रवाल उम्र 26 साल निवासी सुंदर नगर कोहका याना सुपेला जिला दुर्ग, (02) अनिल कुमार गुप्ता पिता देवेन्द्र गुप्ता उम्र 35 साल निवासी आदित्य नगर दुर्ग (03) रितेश व पिता खंडे राव उम्र 37 साल निवासी तितुरडीह जिला दुर्ग को दुर्ग एवं मोहन नगर इलाके से मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया उक्त आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेश बागडे सिटी कोतवाली दुर्ग, सहायक उप निरीक्षक आर.एल. वर्मा, आरक्षक व सिंग यादव, खुर्रम बक्श, शौकत हयात खान का योगदान उल्लेखनीय रहा।

Related Articles

Back to top button