घर में घुसकर लाखों की चोरी, सोता रहा परिवार माल सहित आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग/12 जुलाई 2021 / 11 जुलाई प्रार्थी गजानंद सिन्हा पिता स्व.चिंताराम सिन्हा उम्र 71 साल ग्राम खुरसूल थाना पुलगांव जिला दुर्ग द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया हैं |कि 10 जुलाई 2021 के रात करीबन 09.30 बजे यह घर में खाना खाकर अपने घर में ताला लगाकर सामने स्थित अपने एक अन्य घर परिवार पत्नि, बहू, बेटा सहित सोने चला गया था उसी रात करीबन 02.00 बजे लाईट बंद होने से प्रार्थी उठा तब सामने वाले घर का लाईट जल रहा था तब प्रार्थी उस घर मे कनेक्शन चेक करने गया तब देखा कि उस घर का दरवाजा खुला हुआ था व प्रार्थी द्वारा लगाया गया ताला टूटा हुआ था
तब प्रार्थी द्वारा अपने घर में पत्नि बहू, बेटा को बुलाकर उनके साथ अंदर गया तब देखा कि अंदर कमरे में रखा आलमारी खुला था तथा आलमारी में रखा नगदी रकम 12000 रूपये तथा जेवर रखने के बैग में रखे सोने का लॉकेट लगा मंगलसूत्र कीमती 70,000 रूपये एक जोडी चांदी की पैर पटटी 15 तोला कीमत 7500 रूपये एक जोडी चांदी की पैर पटटी पतला वजन करीब 07 तोला कीमत 3500 रूपये तथा दो गुल्लक में रखे नगदी रकम करीब 6000 रूपये कुल जुमला कीमत 99,000 रूपये नहीं था तथा दीवान पलंग मे रखे सामान अस्त व्यस्त बिखरा हुआ था।
अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर कर ताला तोड़कर चोरी करने कि रिपोर्ट पर थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 268/2021 धारा 457,380 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया हैं |अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल (भा०पु०से०),अति पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के दिशा निर्देशन में थाना पुलगांव की तत्काल टीम बनाकर आरोपी की पता तलाश कर आरोपी शिव कुमार गोंड पिता मन्नू लाल गोंड उम्र 24 साल ग्राम खुरसूल थाना पुलगांव जिला दुर्ग को अभिरक्षा में लेकर चोरी गई सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम सहित कुल जुमला 83, 720 रुपये को जप्त कर मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना पुलगांव स्टाफ के उप निरीक्षक डोमार साहू, हरीश साहू, आरक्षक गजेन्द्र यादव, हरीश सिन्हा, प्रीतम सिंह, मुकेश चंद्राकर की सराहनीय भूमिका रही।



