अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

यात्री प्रतिक्षालय के सामने अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

13 जुलाई 2021|अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध अभियान कार्यवाही के दौरान बस स्टैंड दुर्ग में केलाबाडी ईरानी डेरा दुर्ग के रहने वाले बबलू उर्फ जाकिर हुसैन पिता मुकद्दर अली उम्र 48 साल को यात्री प्रतिक्षालय के सामने में शराब को अवैध रूप से बिक्री करने के लिए बोरी में भर कर उसे कपडा से ढक कर रखा था| तलाशी लेने पर बोरी में कुल एक पेटी देशी प्लेन शराब  48 पौवा कीमत  3840 रुपये  आरोपी के कब्जे से बरामद कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। रिकार्ड खंगालने पर चौकी पद्मनाभपुर थाना दुर्ग क्षेत्र का नामी गुण्डा बदमाश है।

इस कार्यवाही में उनि युवराज देशमुख, सउनि बाबूलाल साहू, आर. जमालुद्दीन खान क्र. 43, आर. बालमुकुन्द साहू क्र. 1570, आर. किशोर सोनी क्र. 1552 की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button