जांजगीर-चाम्पा जिला

प्रशिक्षण:565 रोजगार सहायकों को मनरेगा कार्यस्थल में कोविड से बचने दिया जाएगा प्रशिक्षण

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के कार्यस्थलों पर कोविड अनुकूल व्यवहार सुनिश्चित करने जिले के ग्राम रोजगार सहायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिले में 565 ग्राम रोजगार सहायकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा (एसआईआरडी) द्वारा 16 जुलाई को दोपहर 2.30 से दिया जाएगा। जिपं सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने प्रशिक्षण के संबंध में समस्त जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए हैं।

Related Articles

Back to top button