अपना जिलाजुर्मदुर्ग जिला

छत्तीसगढ़ VIP इलाके में सेक्स रैकेट का खुलासा

राजश्री होटल में पुलिस ने रेड मारकर लखनऊ और कोलकाता की युवतियों को पकड़ा, दलाल को भी हिरासत में लिया

भिलाई ; छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। सुपेला थाना अंतर्गत नेहरू नगर स्थित राजश्री होटल में देर रात पुलिस ने दबिश देकर देह व्यापार के लिए लाई गई दो लड़कियों को पकड़ा है। एक लड़की लखनऊ और दूसरी कोलकाता की रहने वाली है। इन लड़कियों को जिस्मफरोशी के लिए लाने वाले दलाल को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। दुर्ग के SP प्रशांत कुमार अग्रवाल को सूचना मिली थी कि सुपेला क्षेत्र के राजश्री होटल में अन्य राज्य से लड़कियों को लाकर अवैध काम कराया जा रहा है। इस पर उन्होंने महिला थाना प्रभारी सी तिर्की और एएसआई जलालुद्दीन के साथ सुपेला थाना स्टाफ को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

छापेमार कार्रवाई पर सूचना सही पाई गई और कमरा नंबर 106 में दो लड़कियां लखनऊ और कोलकाता से आकर उक्त कृत्य में शामिल पाई गई। इनके साथ दलाल मनीष सिंह (26) निवासी मोमिनपुरा शीतला चौक को भी हिरासत में लिया गया है। एएसपी संजय ध्रुव ने कहा कि इस मामले में पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। और होटल संचालक स्टाफ की भूमिका की जांच हो रही है। अगर उसकी भूमिका इसमें पाई जाएगी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Back to top button