अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

रिसाली क्षेत्र में कोरोनाकाल के दौरान 550 एकड़ में कब्जा, 35 हजार लोगों को बसा दिया

भिलाई/12 जुलाई 2021/ रिसाली क्षेत्र की जमीन पर पिछले कुछ समय से अवैध कब्जों का भरमार है। पिछले 5 वर्षों में रिसाली व इसके आसपास के नेवई, उतई और सेक्टर एरिया की करीब 12 सौ एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा किया गया। इस अवैध कब्जे पर 35 हजार से ज्यादा लोगों को बसा भी दिया गया। कोरोनाकाल के डेढ़ वर्षों में कब्जे बढ़े हैं।
वजह की इस दौरान बीएसपी व प्रशासन की कार्रवाइयां बंद रही। इस दौरान करीब 550 एकड़ में कब्जे हुए। नेवई के इस हिस्ट्रीशीटर ने तो 8 एकड़ पर कब्जा करके आलीशान ऑफिस और वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग भी बना लिया। पिछले दिनों स्टेशन मरोदा में मारपीट और गोलीकांड भी हुआ। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है। बीएसपी के नगर सेवा विभाग ने 1200 एकड़ में कब्जे की पुष्टि भी की है।
5 साल में 1200 एकड़ में बीएसपी की जमीन पर अतिक्रमण
नेवई में सबसे ज्यादा अवैध कब्जे
बीएसपी के नेवई इलाके में करीब 15 सौ एकड़ जमीन थी। इसमें 12 सौ एकड़ पर अवैध कब्जा हो गया है। अब सिर्फ 3 सौ एकड़ जमीन ही खाली बची है। अवैध कब्जे का खेल स्टेशन मरोदा, नेवई, उमरपोटी रोड, टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पास, उतई का कुछ हिस्सा और टंकी मरोदा में चल रहा है। सेक्टर 6 गुंडिचा मंडप व सेक्टर-2 में भी कब्जा है।
ग्रीन लैंड पर अवैध फेंसिंग करा दी
नेवई और उतई क्षेत्र में अवैध कब्जा करके 30 लोगों को ऑफिस बनाकर किराए पर दे दिया गया है। बीएसपी के डैम के आस पास अवैध उत्खनन कर लिया गया है। बीएसपी की प्लांटेशन के लिए छोड़ी गई जमीन पर भी कब्जा करके मकान बना लिया गया है। ग्रीन लैंड पर फेंसिंग करके कब्जा कर लिया गया। मरोदा डैम के पास भी इसी तरह कब्ज है।
कब्जे को लेकर मारपीट व गोलीकांड
नेवई थाना अंतर्गत नेवई भाठा इलाके में शनिवार देर रात बाइक सवार बदमाश ने तीन हवाई फायर किया। पुलिस जांच में पता चला है कि मुकुल, मुकेश और नागेंद्र ने पहले 5 जुलाई को निगरानीशुदा पिंकी राय पर फायर किया था। उन्हीं ने दोबारा फायर किया है। पुलिस को रविवार सुबह मुकुल के क्षेत्र में होने की सूचना मिली। पकड़ा नहीं जा सका।
शिकायत मिलने पर करते हैं कब्जेधारियों पर कार्रवाई
जब जब अवैध कब्जे को लेकर शिकायत मिलती है कार्रवाई की जाती है। कई बार टीम पुलिस की भी मदद लेती है। जिससे अवैध कब्जाधारियों को हटाया जा सके। कब्जे को लेकर प्रबंधन से मार्गदर्शन मांगा गया है। आगामी दिनों में अभियान चलाकर कब्जा हटाने की दिशा में काम होगा।
जनसंपर्क विभाग बीएसपी– सीधे कोई शिकायत नहीं पूछताछ में जरूर पता चला
अवैध कब्जे को लेकर कभी थाने पर सीधे शिकायत नहीं आई है। कब्जे की कार्रवाई को लेकर जब भी बीएसपी ने मदद मांगी है, बल मुहैया कराया गया है। अवैध कब्जों के मामले में पिंकी राय और सेक्टर एरिया में शैलेंद और महादेव का नाम शामिल है। पिंकी राय पर करीब अलग-अलग मामलों में 27 केस भी दर्ज है। विवाद की वजह भी यही रही है।

Related Articles

Back to top button