नाबालिक को अपहरण कर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को घटना के करीबन 03 साल बाद सिवनी मध्य प्रदेश से किया गया गिरफ्तार

12 जुलाई 2021/भिलाई/ जिले के लंबित अपराधों एवं महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने के लिए एसपी प्रशांत अग्रवाल (भापुसे.) के द्वारा अपने थाना प्रभारियों को दिए गए दिशा निर्देश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर,संजय ध्रुव (रा.पु.से.) , नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर राकेश जोशी (रा.पु.से.) के दिशा निर्देश मे निरीक्षक विजय ठाकुर के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना भिलाई नगर के अपराध क्र 211/2018 धारा 363,366,376 भादवि 3,4 पाकसो एक्ट के आरोपी पंकज अहिरवार पिता गोपी अहिरवार उम्र 24 साल ग्राम व पोष्ट पुर्वामाल थाना लखनादौन जिला सिवनी मध्य प्रदेश जो कि घटना के दिन से फरार चल रहा था उसे काफी पता तलाश के बाद थाना भिलाई नगर के सउनि. जितेंद्र चंद्राकर आर. हर्ष देवांगन और सुशील चौधरी के द्वारा आरोपी के गृहग्राम से हिरासत में लेकर थाना भिलाई नगर में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है|प्रकरण के नाबालिक पीड़िता को घटना के कुछ दिन बाद ही जबलपुर मध्यप्रदेश से सकुशल बरामद किया गया था |



