राजनांदगांव जिला

छत्तीसगढ़ से कुपोषण:बच्चों में कुपोषण को दूर करने रेवाडीह वार्ड में दिखाई भागीदारी

वाडीह वार्ड नं. 22 में छत्तीसगढ़ से कुपोषण को खत्म करने के लिए मिशन के तहत चलाए जा रहे महिला एवं बाल विकास विभाग के वजन त्योहार की शुरुआत आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 में हो गई है। इसमें 5 वर्ष तक के बच्चों में कुपोषण का पता लगाने के साथ-साथ 11 से 18 वर्ष की किशोरी बालिकाओं का भी हीमोग्लोबिन टेस्ट एवं बीएमआई का पता लगाया जा रहा है।

इससे एनीमिया दूर करने के लिए मदद मिलेगी। रेवाडीह में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 में 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन त्योहार उत्सव मनाया गया। आंगनबाड़ी केन्द्र में विभिन्न प्रकार के पकवान रखे गए थे। सुघर महतारी ओमिन सिन्हा को भी पुरस्कार दिया गया है। कार्यक्रम में वार्ड अध्यक्ष उमेश राजपूत, भीष्म देवांगन, लक्ष्मी देवागंन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button