अवैध शराब बिक्री करने वालो को पुलिस ने धर दबोचा, आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देशी शराब जप्त किया गया

भिलाई/9 जुलाई 2021/ थाना कुम्हारी क्षेत्र में अभियान कार्यवाही के दौरान अवैध शराब बिक्री करने वालो को कुम्हारी पुलिस ने धर दबोचा आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देशी शराब किमती 2880 रूपये जप्त किए गए हैं । पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग के निर्देशानुसार अति पुलिस अधीक्षक दुर्ग (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के मार्ग दर्शन में थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा 9 जुलाई 2021 को अभियान चलाकर कर थाना कुम्हारी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करते ग्राम ढाबा से आरोपी सुरज डाडे पिता संतोष डाडे उम्र 19 साल ग्राम बाबा कुम्हारी को 32 पौवा देशी शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी सुरज डाडे को अपराध क्रमांक 157 / 2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा दिया गया हैं। उक्त अभियान कार्यवाही में थाना कुम्हारी स्टाफ प्र.आर. 79 प्रेमचंद यादव,आर.648 बंटी सिंह, 344 विरेन्द्र यादव ,896 राकेश यादव की भूमिका सराहनीय रही।



