अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

17 साल पुराने प्रकरण में जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट के वारंटी हुए गिरफ्तार

9 जुलाई 2021/ एसपी प्रशांत अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक दुर्ग के दिशा निर्देशन एवं अनंत साहू, अति. पुलिस अधीक्षक दुर्ग (ग्रामीण) व अभिषेक झा, उप पुलिस अधीक्षक दुर्ग (मुख्यालय) के मार्ग दर्शन में धमधा थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में 9 जुलाई को थाना धमधा के 17 साल पुराने प्रकरण (1) धारा 25 आर्म्स एक्ट आरोपी नंदकुमार उर्फ बल्ला पिता जहर सिंह पारथी 48 साल पता दमोदर थाना पुलगांव तथा (2) धारा 138 एन आई एक्ट के आरोपी कन्हैया पटेल पिता जनक पटेल ग्राम परसुली थाना धमधा को न्यायालय द्वारा जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट के वारंटी को थाना धमधा के पुलिस टीम उप निरीक्षक जगदीश मंडावी, प्र.आर. दिलीप सिंह क्रमांक 673, आर. हिरेश साहू 275, आर.कोमल सिंह राजपूत 810 के द्वारा अथक परिश्रम व प्रयास कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया है। ये सभी आरोपीगण कई सालों से फरार थे। इन वारंटीयो को संबंधित न्यायालयों में आज पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button