रायगढ जिला

रायगढ़ में बिजली विभाग के कर्मचारी ने लगाई फांसी:तीन-चार दिन से ऑफिस नहीं जा रहा था, अचानक पहुंचा और उठा लिया खौफनाक कदम; बाइक स्टैंड में फंदे पर लटकी मिली लाश

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली विभाग के कर्मचारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जानकारी के मुताबिक मृतक मुख्य लाइनमैन का काम करता था। जिसने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है। मृतक ने ऑफिस के ही बाइक स्टैंड में यह खौफनाक कदम उठाया है। लोगों को इस बात की जानकारी तब लगी जब लोगों ने सुबह उसकी लाश स्टैंड पर ही फंदे पर लटके हुई देखी। बताया गया है कि मृतक तीन-चार दिन से ऑफिस नहीं जा रहा था। लेकिन अचानक शनिवार को ऑफिस आ गया और देर रात उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया है।

आत्महत्या के कराणों का पता नहीं चल सका है

मृतक का नाम रामाधार नेताम (58) बताया गया है, जो बेलादुला चक्रधर नगर इलाके में रहता था। रामाधार बिजली विभाग जोन वन में मुख्य लाइनमैन का कार्य करता था। वहीं, अब तक यह पता नहीं चल सका है कि मृतक ने किसी कारण ये घातक कदम उठाया है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

शनिवार सुबह बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बाइक स्टैंड पर फंदे पर लटकी हुई उसकी लाश देखी।
शनिवार सुबह बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बाइक स्टैंड पर फंदे पर लटकी हुई उसकी लाश देखी।

शराब पीकर तनाव में रहता था

इधर, मृतक की पत्नी सुशीला नेताम ने बताया कि रामाधार शराब पीना का आदि था। हमेश शराब पीकर तनाव में रहता था। तीन चार दिन से तबीयत ठीक नहीं होने के कारण आफिस नहीं जा रहा था। शनिवार को अचानक से ऑफिस गया था। इसके पहले भी अचानक से वे घर से निकलकर चले जाया करता था।

बिन बताए ही घर से निकला

शनिवार को भी वो बिन बताए ही घर से चला गया और शहर के शहीद चौक स्थित ऑफिस में उसने फांसी लगा ली। पता चला है कि मृतक पहले भी कभी-कभी ऑफिस में ही सो जाया करता था। शनिवार को भी अचानक ऑफिस पहुंचकर दूसरे कर्मचारियों के साथ बैठा था, फिर देर रात उसने सुसाइड कर लिया है।

30 सालों से काम कर रहा था

सुबह लोगों ने जब ऑफिस के बाइक स्टैंड पर उसका शव देखा तब उसके परिजनों और पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई है। मृतक मूल रूप से राजनांदगांव का रहने वाला था, जो पिछले 30 सालों से विभाग में नौकरी कर रहा था।

Related Articles

Back to top button