अपना जिलाधर्मशिक्षा एवं नौकरी

आदिवासी क्षेत्रों में पढ़ना लिखना अभियान साक्षरता केंद्र का शुभारंभ

मोहल्ला कक्षा में लोगो की रुचि,गाँव मे हर्ष का माहौल

कवर्धा, बोड़ला। कबीरधाम जिले में पढ़ना लिखना अभियान प्रारंभ हो चुका है राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शक दर्शन दिशा निर्देश में विकासखंड बोड़ला अंतर्गत गांव में साक्षरता अभियान ग्राम पंचायत भीरा के ग्राम अकल गरिया में एवं नया पारा खरिया,स्वयं सेवी शिक्षक कशेर सिंह धुवे मोहल्ला कक्षा का शुभारंभ किया गया जिसमें स्वयं सेवी शिक्षक विष्णु एवं किशन और 10 असाक्षर एवं ग्राम प्रभारी बर्थ बाल शिक्षक भी उपस्थित रहे राज्य गीत एवं साक्षरता नारे के साथ कक्षा की पढ़ाई प्रारम्भ किया गया अब तक 22 ग्राम पंचायतों में एवं 2 नगर वार्डो में साक्षरता मिशन के माध्यम से असाक्षरों को शिक्षित किया जा रहा है शासन की मंशा अनुरूप विकसित करने का कार्य एवं लोगो मे जागरूकता पैदा करने का काम किया जा रहा है जिसमे शिक्षा विभाग की बी ई ओ पेन्द्रों और हरीकृष्ण नायक ए बी ओ की प्रयास में यह सब कुछ सम्भव हुआ ।

Related Articles

Back to top button