मेहनत और प्रयास करें सफलता जरूर मिलेगी,वार्ड के लिए शासन से 28 लाख की स्वीकृति मिली : डिगेश्वरी नामदेव

विकास कार्य मे रुचि,और वार्डो की चिंता करते हुए शासन से 28 लाख की स्वीकृति मिली : श्रीमति नामदेव

बलौदा बाजार,9 जुलाई 2021/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने विकास कार्यो के लिए लगातार विशेष रूप से रुचि लेते हुए और नगरीय निकाय के मंत्री शिव कुमार डहरिया ने विकास कार्य हेतु स्वीकृति प्रदान की लगातार वार्ड पार्षद डिगेश्वरी रविन्द्र नामदेव ने वार्ड की चिंता करते हुए अथक मेहनत से लोगो की समस्याओं को लेकर श्री मंत्री को अवगत कराया तब जा कर लोगो की समस्या को देखते हुए स्वीकृति मिली।
श्रीमती डिगेशवरी रविंद्र नामदेव पार्षद के द्वारा अपने वार्ड क्रमांक 15 में नाली सड़क निर्माण के मांग पर मंत्री डॉ.शिव कुमार डहरिया द्वारा 26.57 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई जिसमें वार्ड क्रमांक 15 मेन रोड से बालक शाला होते हुए गांधी चौक तक बीटी रोड टॉपिंग कार्य 9.65 लाख वार्ड क्रमांक 15 मदरसा चौक से मनोज दुबे के घर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य 4.41 लाख वार्ड क्रमांक 15 इब्राहिम खान के घर से चर्च तक सीसी रोड निर्माण कार्य 4.07 लाख वार्ड क्रमांक 15 में गोपाल पांडे के घर के पास चबूतरा निर्माण कार्य .27 हजार वार्ड क्रमांक 15 में बद्री सोनी के घर से बबलू खान घर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य 3.58 लाख वार्ड क्रमांक 15 में गोपाल पांडे के घर से मनोज दुबे के घर तक आरसीसी नाली निर्माण 4.59 कार्य किया जाएगा व मिनीमाता कन्या महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्रीमती डिगेशवरी रविंद्र नामदेव द्वारा बाउंड्री वॉल की मांग पर सुनील जैन जिलाधीश द्वारा 28 लाख 80 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई भूपेश बघेल मुख्यमंत्री एवं शिवकुमार डहरिया मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन व बलौदाबाजार के जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर,जितेंद केशरवानी, व समस्त वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं शासकीय मिनीमाता के समस्त सदस्यों का बहुत-बहुतआभार व्यक्त किया



