रायगढ जिला

ज्ञापन:लिपलोई में माइक्रो कंपोस्टिंग सेंटर खोलने का किया विरोध

गुरुवार को स्थानीय लिपलोई व आसपास के लोगों ने बस स्टैंड के स्थान पर माइक्रो कंपोस्टिगं सेंटर खोलने का विरोध करते हुए अपनी जायज मांगों को लेकर एक ज्ञापन नगरपालिका के ईओ बिनोद चंद्र पंडा को सौंपा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्लाट नंबर 241 बस स्टैंड की जगह है लेकिन अभी इस स्थान पर माइक्रो कंपोस्टिंग सेंटर खोलने की तैयारी की जा रही है और हम सभी इसका पूरजोर विरोध करते हैं। वहीं दूसरी ओर इनका ये भी कहना है कि इस जगह पर एमसीसी की स्थापना होने से वायु मंडल दुषित होने के साथ-साथ दुर्गंधयुक्त रहेगा।

वहीं दूसरी ओर समीप में सदियों पुरानी नदी है और जहां सैकड़ों से अधिक लोग उपयोग करते है । पास में ही मंदिर है जहां पूजा अर्चना की जाती है। माइक्रो कंपोस्टिगं सेंटर खोले जाने से नदी का पानी तो दुषित होगा ही, वहीं यहां की प्राकृतिक सुंदरता भी खराब होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

इनका ये भी आरोप है कि अगर बस स्टैंड नहीं बनाया जा रहा है तो उस स्थान पर विद्यालय या कल्याण मंडप या लाइब्रेरी या पार्क या फिर एक विश्राम गृह का निर्माण किया जाएं। अपनी जायज मांगों को लेकर गुरुवार को जिलापाल, उपजिलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं नगरपालिका के ईओ बिनोद चंद्र पंडा को एक एक ज्ञापन सौंपा है। मौके पर लता जेना, जयंती पात्रों, प्रतिमा पटनायक, सुमित्रा होता, महेंद्र राणा,कान्हा राणा, संतोष व किशोर राणा, सुनील दास, सुशांत सामंत,समीर पटनायक और कुशो प्रमुख रूप से उपस्थित रहकर ज्ञापन सौंपा है।

Related Articles

Back to top button