अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलाब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचार

बाराती बनकर आए युवक को चाकू से मारकर हत्या, नाचने को लेकर हुआ विवाद।

BREAKING: 7 जुलाई 2021/ दुर्ग / बारात में नाचने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बुधवार देर रात चौकी जेवरा सिरसा अंतर्गत ग्राम सिरसा खुर्द में एक बाराती को चाकू से मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस टीम को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान ग्राम कोपरा, थाना पांडुका जिला गरियाबंद निवासी हेमचंद्र यादव उम्र 23 साल के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि बारात में आए युवक का नाचने के दौरान कुछ लोगों से विवाद हो गया। रात लगभग 11.30 बजे के बाद युवक को चाकू से मारकर हत्या कर दी गई।
शादी घर में हुए हत्या की वारदात के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम गांव में पहुंच गई। संदेहियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि युवक की लाश सड़क में खून से लथपथ मिली, शर्ट फटा हुआ था। आस-पास कोई भी मौजूद नहीं था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है। इस मामले में घराती और बाराती दोनों पक्षों से पूछताछ किया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button