अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

आदतन अपराधी कट्टा दिखाकर लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर रहा था, देशी कट्टे के साथ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

7 जुलाई 2021| भिलाई में हत्या का प्रयास जैसे संगीन मामलों में 7 वर्ष की सजा काट कर आया आरोपी संतोष शर्मा उर्फ मथुरा को देशी कट्टा और कारतूस के साथ छावनी पुलिस ने पकड़ा है। दरअसल संतोष शर्मा के संबंध में जानकारी मिल रही थी कि वह हथियार रखा हुआ है और लोगो को दिखा कर आतंकित करता है। एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर एवं अति पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) विश्वास चन्द्राकर के मार्गदर्शन में बदमाशों के धरपकड अभियान के तहत थाना छावनी से एक विशेष रूप से टीम गठित कर ऐसे अपराधियों की पहचान एवं धरपकड हेतु लगाया गया था।

पिछली रात्रि सूचना मिली कि संतोष शर्मा सुभाष चौक केम्प-1, भिलाई के पास अपने कुछ साथियों के साथ खड़ा है व हथियार रखा है और किसी गंभीर वारदात करने की फिराक में है। तत्काल पुलिस टीम  मौके पर रवाना हुई सूचना के आधार पर संतोष शर्मा को घेराबंदी कर मौके पर पकड़ा गया तथा उससे अवैध हथियार देशी कट्टा व कारतूस आदि जप्त किया गया। उसके विरूद्ध थाना छावनी में अपराध क्रं 369 / 2021 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। दरअसल संतोष शर्मा जेल से छूटने के बाद अपराध जगत में अपना दबदबा बनाने के फिराक में लगातार सक्रिय है। पिछले दिनो उसके यही संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस ने पुराने वारंट पर जेल भेजा था। पुलिस की पैनी नजर ऐसे अपराधियों पर है।

Related Articles

Back to top button