अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषस्थानीय समाचार

एसपी प्रशांत अग्रवाल के द्वारा दुर्ग शहर एवं ग्रामीण थानों का किया गया निरीक्षण

 

 

7 जुलाई 2021 | नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत अग्रवाल के द्वारा दूसरे दिन भी जिला दुर्ग के शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। थाना रानीतराई के मर्ग, शिकायत अपराध, मुलाहिजा रजिस्टर, अन्य महत्वपूर्ण रजिस्टर का अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाने का औचक निरीक्षण में थाने का रखरखाव साफ-सफाई दस्तावेज का रखरखाव एवं मामलों की जानकारी एवं कार्य सामान्य स्तर का पाया गया। कर्मचारियों से उनके समस्याओं के बारे में जाना और निराकरण के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया। थाना रानीतराई के मर्ग, शिकायत अपराध, मुलाहिजा रजिस्टर, अन्य महत्वपूर्ण रजिस्टर का अवलोकन किया गया।

पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना पाटन का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में महत्वपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। थानों में पेंडिंग मामलों की जानकारी प्राप्त की एवं थाने में उपस्थित सभी कर्मचारियों से रूबरू होकर सतर्क और सजग रहकर ड्यूटी करने एवं ड्यूटी के दौरान आने वाली किसी भी प्रकार की समस्या के लिए थाना प्रभारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने हेतु कहा गया। जिससे उसका निराकरण तत्काल किया जा सके। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाटन आकाश राव गिरेपुंजे उपस्थित थे।

इसी तारतम्य में शहर के थाना नेवई का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। 5 जुलाई 2021 की दरमियानी रात में घटित गोलीकांड की घटना में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव के नेतृत्व में सीएसपी भिलाई नगर राकेश जोशी, निरीक्षक नरेश पटेल, निरीक्षक गौरव तिवारी तथा नव पदस्थ थाना प्रभारी नेवई संतोष मिश्रा को शामिल करते हुए चार अलग-अलग टीम बनाई गई। जिन्हें तकनीकी विश्लेषण घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज, सूचना संकलन कर घटना मे शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। इसी दौरान थाना नेवई के अपराध डायरी, मर्ग डायरी, शिकायतों का अवलोकन किया एवं पेंडिंग मामलों के निराकरण हेतु त्वरित निराकरण हेतु थाना प्रभारी एवं विवेचको को निर्देशित किया।

Related Articles

Back to top button