अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला
वैक्सीन नहीं लगवाने वाले विधायक को विधानसभा में नहीं मिलेगा प्रवेश


रायपुर 6 जुलाई 2021/छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र कुछ ही दिनों में शुरु होने वाला है. लेकिन वैक्सीन नहीं लगवाने वाले विधायक विधानसभा में प्रवेश नहीं कर पाएंगे वैक्सीन लगवाने के बाद ही विधायकों को सत्र में शामिल होने की अनुमति मिलेगी. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सभी विधायकों से अनिवार्य रूप से कोरोना टीकाकरण कराने के लिए पत्र भी भेजा था.
बता दें कि छत्तीसगढ़ विधासनभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा. इस मानसून सत्र के दौरान पांच बैठकें होंगी. पांचवी विधानसभा का 11वां सत्र हंगामेदार रहेगा. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सभी विधायकों से टीकाकरण की प्रथम डोज जल्द लगवाने और जिन्हें प्रथम डोज लग चुकी है. उनसे द्वितीय डोज लगवाने का अनुरोध किया था|



