रायगढ जिला

निरीक्षण टीम:ग्रामीणों को मनाने पहुंचे अफसर, दोबारा बनेगी सड़क, पीएमजीएसवाय की 24 किमी लंबी सड़क बन रही है 14 करोड़ में, ग्रामीणों ने रुकवाया था काम

बरमकेला में बन रही सड़क की क्वालिटी खराब बताकर ग्रामीणों ने काम बंद करा दिया। सोमवार को पीएमजीएसवाई की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची थी। टीम ने ग्रामीणों के साथ सड़क का मुआयना किया और इसे बेहतर करने की बात कही। ग्रामीणों ने काम सही नहीं होने पर काम फिर रोकने की चेतावनी दी है।

पीएमजीएसवाय के तहत 14 करोड़ की लागत से बरमकेला के खिचरी से जगदीशपुरा गांव तक 24 किलोमीटर लंबी सड़क बन रही है। बनने के कुछ ही दिनों बाद सड़क उखड़ने लगी थी। स्थानीय ग्रामीणों ने चार दिन पहले काम बंद करा दिया था। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद जांच करने पीएमजीएसवाई विभाग से असिस्टेंट इंजीनियर रविंद्र दासे और सब इंजीनियर शशिकांत पटेल जांच के लिए पहुंचे थे।

अफसरों ने ठेकेदार को सड़क की गुणवत्ता में लापरवाही नहीं बरतने का आदेश देते हुए काम दोबारा शुरू कर दिया है। इंजीनियरों के अनुसार अभी निर्माण चल रहा है कुछ जगहों पर दरारें हो गई है। जिसे अभी सुधारा जा रहा है। ग्रामीणों ने दोबारा काम में लापरवाही बरते जाने पर बंद करने की चेतावनी दी है।

जहां कलवर्ट वहां धंसी- रायगढ़ पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता वीके मिंज के अनुसार कलवर्ट में पाइप डालने के दौरान हुई लापरवाही के कारण कुछ जगहों पर मिट्‌टी सेटल हो गई है। बेस मजबूत नहीं होने से डामर कमजोर होकर वहां उखड़ गई। ऐसी जगहों पर ह्यूम पाइप को सुधारकर दोबारा सड़क की रिपेयरिंग करने के लिए कहा गया है।

ठेकेदार को सही काम करने की हिदायत दी
ग्रामीणों की शिकायत पर हमारी टीम जांच के लिए गई थी। अभी जो गड़बड़ी मिली है वह प्रारंभिक स्तर पर है, ठेकेदार को हिदायत दी गई है कि गुणवत्ता में किसी तरह की लापरवाही न बरते।” -वीके मिंज, ईई, पीएमजीएसवाई

Related Articles

Back to top button